गोंडा

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

झिलाही बाजार( गोण्डा)। मनकापुर क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गांव से लेकर शहर तक छोटे-बड़े सभी शिवालयों पर भक्तों की देर रात से ही बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती के भक्तों ने पहुंचकर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद मांग कर जला अभिषेक किया इसी क्रम में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर मनकापुर बाबा करोहानाथ मंदिर ,कटेस्वर नाथ मंदिर ,मनकामेश्वर नाथ मंदिर पर सुबह चार बजे से ही शिव भक्तों की अपार भीड़ देखी गयी हर हर महादेव के उदघोष के साथ शिव भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक पूजन आरती इत्यादि किया इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूरे विधिविधान के साथ पूजा किया गया बाबा करोहानाथ मंदिर पर शिव भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली दोपहर 1 बजे तक शिव मंदिर खचाखच भरा था लोग भोलेनाथ की पूजा अर्चना में लीन रहे वही बाबा सिद्धेश्वरनाथ,बाबा मोटे नाथ, बाबा कटे स्वर नाथ पर भी भक्तों की भीड़ रही बाल सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा बाबा करोहानाथ मंदिर पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया पूरा वातावरण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था इस अवसर पर मनकापुर सीओ संजय तलवार  कोतवाल संजय कुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर मंदिर परिसर के आसपास मौजूद रहे एवं भक्तों की सेवा भाव में लगे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button