आजमगढ़

महिलाओ ने डूबते सूर्य को अर्घ देकर मिन्नतें मांगी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिलरियागंज : आजमगढ़ स्थानीय कस्बा बिलरियागंज के पक्के पोखरे पर दुर दराज से आई महिलाओं ने डुबते सुर्य को अर्घ्य अर्पित किया वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र विश्वकर्मा व बड़े बाबू रफिउल्लाह आजमी व समाजसेवी संदीप चौरसिया अमित गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष , अरविंद गुप्ता,गोरख प्रसाद,अंम्बिका प्रजापति ,विनय आदि मेले में लोगों को सभी प्रकार के सहयोग देने में लगे रहे वहीं संदीप चौरसिया /संदीप ट्रेंड्स द्वारा प्रत्येक वर्ष कि भाती इस वर्ष भी नि शुल्क चाय की व्यवस्था किया गया जिसमें लोगों ने चाय की चुस्की ली वहीं छोटे बच्चे पटाखा फोड़ने में लगे रहे वहीं कुछ महिलाएं घाट टक लेट कर पहुची लेकिन पुलिस एक जगह बैठ कर मेले में उपस्थित दर्ज कराई लेकिन घाट पर होमगार्ड के जवानों ने सभी जगह डियुटी पर तैनात रहे वहीं पोखरे पर लोगों द्वारा अतिक्रमण से आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसमें बड़े बाबू रफिउल्लाह ने कहा कि इसे जल्द तोड़वाया जायेगा फिर हाल में महिलाओं ने भक्ति गीतों के साथ डुबते सुर्य को अर्घ्य दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button