फतेहपुर
महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर शांई कॉलोनी के समीप रेलवे लाइन पर शौच करने गई महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अशोक नगर शांई कॉलोनी निवासी विद्यासागर की 63 वर्षीय पत्नी उमा कली शौच करने के लिए रेलवे लाइन के समीप गई थी। तभी ट्रेन आ गई और उमा कली ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




