फतेहपुर

महिला थाना पुलिस ने किशोरी को खोज कर परिजनों को किया सुपुर्द

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार आज दिनांक 28.08.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रांर्तगत श्री तामेश्वर सिद्ध पीठ शिव मंदिर पर थाना कोतवाली व महिला थाना की कर्मियों द्वारा छोटे बच्चों तथा बुजुर्ग महिला /पुरुण श्रद्धालुओं को दर्शन व जलाभिषेक में मदद किया जा रहा है ।
मेले में एक मंद बुद्धि लड़की उम्र करीब 13 वर्ष दर्शन के दौरान अपने परिजन से बिछड़ गई थी, जिसे उसके भाई को तलाश कर सुपुर्द किया गया तथा मुनाशिब हिदायत भी दी गई। परिजन द्वारा फतेहपुर पुलिस का धन्यवाद/आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button