मां का द्वार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
द्वार कभी बंद मत करना इतना करम कर देना
जी ने सकेंगे मां तेरे बिन मन का भरम रख लेना।
मेरी कहानी मेरा काम मेरी जुबां पर तेरा नाम
तुझको जब जब याद किया मां आई थी तू मेरे धाम
अपना दर्शन दे करके मां मान मेरा रंग लेना
द्वार कभी बंद मत करना इतना करम कर देना
मेरे अवगुण मेरे कर्मा तेरे ध्यान में मेरा नाम
चलूं धर्म पर सीमा न लाघूं धर्म कर्म में बीते शाम
करुणा दृष्टि मुझ पर रखना सिर सम्मान सजा देना
द्वार कभी बंद मत करना इतना करम कर देना
जग में अनधन सुख के साधन भक्तों को देना मां धाम
तेरी ज्योति प्रकाशित करके नीरोगी अलका का चाम
लाल चुनरिया लाल हो गुझिया गृह भंडार भरा देना
द्वार कभी बंद मत करना इतना करम कर देना।
द्वार कभी बंद मत करना इतना करम कर देना
जी ने सकेंगे मां तेरे बिन मन का भरम रख लेना।
डॉ0 अलका गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी’
लखनऊ उत्तर प्रदेश।




