गोंडा

मानव सेवा महिला सम्मान एवं हैंडीकैप संस्था ने बाटा सिलाई मशीन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर(गोंडा)। मानव सेवा महिला सम्मान एवं हैंडीकैप चैरिटेबल संस्था के बैनर तले निशुल्क सिलाई ट्रेनिंग सेंटर बल्लीपुर में शनिवार को मुख्य अतिथि एसआई बीरबल व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेश कुमार पांडेय ने सामूहिक रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबरन विश्वकर्मा व संचालन शिवबालक जायसवाल ने किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि सिलाई सेंटर खोलने से क्षेत्र के गरीब लड़कियों वह महिलाओं को सिलाई सीखने में बहुत सुविधा होगी।इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगीं और अपना स्वयं छोटा मोटा खर्च वहन कर सकेगी।इस मौके पर राम चरन वर्मा,केंद्र संचालक सुनीतादेवी,चंद्रावती,राजकुमारी,विमला, वैश्णवी देवी,बीना,अंजनी देवी, सरिता मिश्रा,हनुमान प्रसाद, रघुवीर गौतम,ओम प्रकाश, अशोक जयसवाल,रामदयाल, रामबाबू,धर्मेंद्र,रियाज अली, अली रजा,रघुवीर,दिलीप बाबा, झिन्नु, शिवम,विक्रम,विरेंदर,नूर अहमद,रोहित सहित गांव के तमाम पुरुष महिलाएं व लड़कियां मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button