गोंडा

मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं व महिलाओं को लिया जागरूक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कर्नलगंज/गोण्डा। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न,बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज कस्बा कर्नलगंज में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा पीड़ित महिलाओं के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर व सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button