लखनऊ
मुख्यमंत्री ने सुविख्यात धावक मिल्खा सिंह के निधन पर जताया गहरा शोक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुविख्यात धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाइंग सिख के नाम से लोकप्रिय मिल्खा सिंह की उपलब्धियां देशवासियों को हमेशा गौरवांवित करती रहेंगी। उनके निधन से खेल जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।




