मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 169 जोड़ो का विवाह संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोण्डा । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत न्यू मैरिज हाल नगरपालिका परिषद नवाबगंज में तहसील तरबगंज के समस्त विकास खण्ड एवं तहसील मनकापुर के समस्त विकासखण्ड के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत विवाह कराया गया है।
जिसमें 17 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस्लामिक पद्धति द्वारा निकाह कराया गया व 152 जोड़ें को हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया गया। उन्होंने बताया है कि मुख्य अतिथि द्वारा वैवाहिक जोड़ों को 10 हजार रूपये का सामान (डिनर सेट, साड़ी 02 सेट, पैन्ट – शर्ट का कपड़ा 01 सेट, ट्राली बैग, दीवाल घडी, प्रेशर कूकर, चांदी की पायल बिछिया) उपहार स्वरूप भेट करते हुए कहा कि धनाभाव के कारण अब किसी गरीब लड़की के हाथ पीले होने से नहीं बचेगें तथा 169 जोड़ों को सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इसके साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाहोपरांत उनके खाते में 35 हजार की धनराशि सरकार द्वारा दी जाती है।मा० विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, मा० विधायक तरबगंज प्रेम नारायन पाण्डेय, मा० विधायक गौरा प्रभात वर्मा तथा उपजिलाधिकारी तरबगंज ने सभी जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुभ कामनायें देते हुए कहा कि यह योजना सरकार की बहुत अच्छी योजना है।
अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। विवाहित जोडों एवं उनके साथ आये रिश्तेदारों के लिए स्वादिष्ट भोजन एवं मिठाई व जलपान भी कराया गया है।इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।




