गोंडा

जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 14.12.2023 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 18.07.2023 को अपने साथी अभियुक्त के साथ मिलकर वादी आज्ञाराम पुत्र मानिकराम नि0 केशव नगर उल्लहवा के भाई मुकेश निषाद को जान से मारने की नियत से घारीघाट से केशव नगर जाने वाले रोड पर तमंचे से फायर कर घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना खोड़ारे में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button