मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर संपूर्ण भारतवर्ष में मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रांगण में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप कुलपति प्रोफेसर एनके गुप्ता ने प्रतिभागियों को आशीर्वाद देकर किया तथा प्रतियोगिता का महत्व को समझाया। प्रतियोगिता के प्रारंभ होने के पूर्व डॉ मंजूर खान एसोसिएट प्रोफेसर ने मूट कोर्ट के नियमों व विधि के छात्रों के लिए मूट कोर्ट के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया।इस प्रतियोगिता में मुस्तफ ईदी की टीम विजेता तथा साकिब की टीम उप विजेता रही।विजेताओं को मुख्य अतिथि उप कुलपति प्रोफेसर एन के गुप्ता जी वह डॉक्टर वीर नारायण डीन ग्लोकल लॉ स्कूल ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में डॉ वसीम असिस्टेंट प्रोफेसर, वाजिद असिस्टेंट प्रोफेसर वैशाली, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंबुज असिस्टेंट प्रोफेसर, रेशमा, ताहिर असिस्टेंट प्रोफेसर चांद उस्मानी असिस्टेंट प्रोफेसर व सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व विधि विभाग के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




