मोना के दूसरी बार सीएलपी नेता बनने पर रामपुर खास के कांग्रेसियों मे छायी खुशी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के दूसरी बार कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता चुनें जाने को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों के चेहरे खिल उठे दिखे। नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर बड़ी संख्या मे जुटे कांग्रेसियो ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर मोना के सीएलपी लीडर होने की खुशियों को जमकर साझा किया। कांग्रेसियों व प्रमोद मोना के समर्थको मे इस बात की भी खुशी जमकर छायी दिखी कि पांच बार कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता होने का रिकार्ड रखने वाले प्रमोद तिवारी के बाद अब आराधना मिश्रा मोना के नाम पर क्षेत्र को सातवीं बार पार्टी विधानमण्डल दल के नेतृत्व का भी रामपुर खास के नाम नया रिकार्ड बना है।
कैम्प कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय विधायक मोना को सीएलपी नेता चयनित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के प्रति आभार भी जताया गया। वहीं बैठक के दौरान विधायक मोना के शपथ ग्रहण का भी लाइव देख हैट्रिक जीत की भी कांग्रेसियो मे खुशियंा शुमार दिखी। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया।
संयोजन ब्लाक प्रमुख अमित सिंह एवं चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। इस मौके पर सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, विकास मिश्र, सभासद अनिल पाण्डेय, सभासद करूणाशंकर दुबे, छोटे लाल सरोज, पप्पू तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, श्रीकांत मिश्र, विनय जायसवाल, अजय शुक्ल गुडडू, शैलेन्द्र तिवारी, सिंटू मिश्र, आशुतोष शुक्ल, मुरलीधर तिवारी, विनय पाण्डेय, आशुतोष मिश्र, साधना गौतम, कल्पा वर्मा, बृजेश द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, पप्पू जायसवाल, खुर्शीद शेख आदि रहे।




