प्रतापगढ़
शांति समिति की बैठक सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लालगंज, प्रतापगढ़। आगामी नवरात्र तथा बोर्ड परीक्षा आदि को लेकर कोतवाली परिसर मे शांति समिति की बैठक हुई। बैठक मे क्षेत्र मे पारस्परिक सौहार्द कायम रखने पर जोर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने पंचायत प्रतिनिधियो व सभासदो से शांति व्यवस्था की दृष्टि से सक्रिय भूमिका का आहवान किया। बैठक मे व्यापार मण्डल अध्यक्ष उदयशंकर दुबे, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल महेश, सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, संतोष तिवारी, मो. रईस, सभासद रमेश कौशल, देवानंद मिश्र, श्यामजी संवरिया, अधिवक्ता संतोष पाण्डेय, शेष तिवारी, बेनीलाल शुक्ल आदि रहे।




