मोहिनी रूप मे विष्णु

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आ रही अति मोहक मोहिनी,
नव कुसुम सा कोमल अंग लिए,
छम- छम नूपुर की ध्वनि से,
हृदय स्पंदन का आभार लिए।
सुर- असुर मोहित हुए,
देखकर अद्भुत रूप छटा,
मानो स्वयं आज रति ने
मुख् से दिया घूंघट हटा।
वह सुंदरी प्रेम रूप है,
देख रहे सभी भूप हैं,
नृत्य कर रही स्वयं कामना,
मोहिनी रवि रूप है।
वह अवतार विष्णु स्वयं का,
प्रकृति का कण-कण अयन है,
वह विराट स्त्री रूप में,
शेषनाग पर जिसका शयन है।
दानव, दलन कर रहा
इस जगत ,त्रिलोक का,
आतंक से उसके कांप रहा
पत्ता- पत्ता भू लोक का।
तब मृत्यु है सुंदरी,
मुस्काती प्रभात की लाली सी,
काल, गरल भस्म कर दे,
असुरों को जो काली सी।
कर कटी रख फिर मस्तक पर,
नृत्य में रत अब विधान हुआ,
भस्म भस्मासुर अब
स्वयं के वरदान हुआ।
आलोक धरा फिर अंबर पर,
पाप मुक्त यह सृष्टि हुई,
मोहिनी के चंद्र अंगो पर,
स्नेहिल पुष्पों की वृष्टि हुई।
अंजनी द्विवेदी’काव्या’ नवीन फल
मंडी,अगस्त पार रोड जिला-देवरिया,
उत्तर प्रदेश ह्वाटसप नम्बर-7355763043




