बॉलीवुड गपसप

म्यूजिक वीडियो ‘माँ ओ माँ’ के जरिए बॉलीवुड में अदाकारा मंदाकिनी की वापसी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेट शोमैन राज कपूर की क्लासिक फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से प्रसिद्धि हासिल करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी 30 साल बाद साजन अग्रवाल द्वारा निर्देशित म्यूजिक वीडियो ‘माँ ओ माँ’ के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। 80 और 90 के दशक में कई फिल्में करने के बाद मंदाकिनी सिनेदर्शकों की नज़रों से दूर हो गई थीं। फिल्मी क्लैप प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता कैलाश रायगर गुरु जी हैं। इस म्यूजिक वीडियो के लिए गीतकार साजन अग्रवाल द्वारा लिखे गए गीत को ऋषभ गिरी के स्वर में संयुक्त रूप से संगीतबद्ध किया है संगीतकार बबली हक और मीरा ने। नवोदित अभिनेता रब्बल ठाकुर और मंदाकिनी पर फिल्माई जाने वाली इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग इस महीने के अंत में की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button