यातायात माह के चौबीसवें दिन नियम पालन हेतु आमजन को किया जागरुक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अमेठी। यातायात माह नबम्बर 2021 के चौबीसवें दिवस आज दि नांक 24/11/2021 को पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह के निर्देश मे यातायात जागरुकता कार्यक्रम चलाते हुए सार्वजनिक स्थानो पर बैनर व स्टीकर होर्डिग लगवाए गए तथा आम जनता के लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरुक करते हुए मुख्य मुख्य चौराहो ,बाजारो मे यातायात नियमो का पालन करने जैसे नशे की हालत मे वाहन न चलाने,निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने ,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने अवयस्क को वाहन न चलाने देने,सीट बेल्ट का प्रयोग करने,दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने ,वाहनो को ओवरलोड न चलाने तथा यातायात नियमो का पालन करने आदि के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया एवं ऐसे वाहन जिनमे रेंट्रोरिफलेक्टर टेप नही लगे थे जैसे ट्रेक्टर ट्राली,ई-रिक्शा,ऑटो,टेंपो,पिकअप आदि मे रेंट्रोरिफलेक्टर टेप निशुक्ल लगाए गए।चेंकिग अभियान के दौरान यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले कुल 76 वाहनो का चालान करते हुए 88,000/-रुपए जुर्माना योजित किया गया।




