जालौन
युवक की संदिग्ध मौत, आरोप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/जालौन। जालौन क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी किशोर ने पुलिस को बताया कि 37 वर्षीय पुत्र जसवंत नगर के एक मिठाई विक्रेता की दुकान पर पिछले 20 वर्षों से काम कर रहा था। पिता का आरोप है कि मंगलवार को पुत्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों ने मिठाई विक्रेता पर ही आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।




