जालौन

नवविवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। नवविवाहिता की मौत पर मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों की पिटाई से महिला की मौत हुई है। वहीं सीओ राहुल पांडे का कहना है कि मायकेवालों की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी रंजीत यादव ने पुलिस को बताया कि बहन सरोज यादव की शादी एट थाना निवासी गजेंद्र यादव के साथ 28 नवंबर 2017 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। बीती 8 जुलाई को पति गजेंद्र के साथ पूरे परिवार ने मिलकर बहन को लाठी, डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। फिर बिना किसी को बताए उसे ग्वालियर के एक अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत होने के बाद मायके में सूचना दी गई। सीओ ने बताया कि पति समेत 6 ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button