फतेहपुर

यूथ आईकॉन डॉ. अनुराग द्वारा ओम घाट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। दिनाँक 1/7/23 को प्रातः 6 बजे डॉक्टर्स डे के अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा ॐ घाट में संचालित महर्षि भृगु वेद विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों व सन्तों के लिए निःशुल्क होमियोपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

अधिकांश बच्चे सर्दी, खांसी, फोड़े, फुंसियों व पाचन सम्बंधित बीमारियों से ग्रसित थे। सभी बच्चों व सन्तों का परीक्षण कर उन्हें होमियोपैथिक औषधियां प्रदान की गई। साथ ही डॉ. अनुराग द्वारा सभी बच्चों व सन्तों को बिस्कुट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी रेडक्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव व आचार्य श्रीराम उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button