बस्ती

यूपी में 80 स्पोर्ट्स सेंटर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का कर रहे काम: जेपी नड्डा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बस्ती : सांसद खेल महाकुंभ के शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले सांसद खेल महाकुंभ का उन्होंने उद्घाटन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी समेत जिले के सभी विधायक और अन्य मंत्री मौजूद रहे।
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के हाथ में जब सत्ता आई तो भारत 11 नंबर था। लेकिन आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने जेपी नड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि बस्ती मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर का एम्स जेपी नड्डा जी की देन है। उन्होंने कहा कि उस समय जेपी नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री थे।
उन्होंने कहा कि आज आज इंसेफेलाइटिस को हमने पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को खेल का मंच मिल रहा है। उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है आज प्रदेश का युवा खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य सवार रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर गांव में खेल का मैदान, जिम की स्थापना कर रही है। 65 हजार लोगों को स्पोर्ट किट उपलब्ध कराई गई। ओलंपिक में भारत सबसे ज्यादा पदक जीता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों से सवाल किया। उन्होंने कहा कि 70 साल पहले देश में कोई मेडल नहीं आता था लेकिन जब से देश में मोदी सरकार बनी है।
उसके बाद से हमारे खिलाड़ी गोल्ड मेडल और सिल्वर जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतुत्व में खिलाड़ियों का सम्मान हुआ है। खेलो इंडिया योजना के लिए सरकार ने 1000 करोड़ रुपये का बजट दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ।
जब इंडिया ने सबसे ज्यादा मेडल लाया है। यह सिर्फ मोदी जी की नीति और नियत के वजह से हुआ है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास की सुविधा दी है। आज हर गांव में खेल की सुविधा मिल रही है। यूपी 80 स्पोर्ट सेंटर बनाए गए है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button