सैर सपाटा

ये है दुनिया की वो जगहें जहां लंबा जीते हैं लोग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई इंसान हो, जिसकी लंबी और स्वस्थ जीवन जीने की चाहत न हो। सभी यह ख़्वाहिश रखते हैं, कि वे स्वस्थ रहें और ज़्यादा से ज़्यादा इस जिंदगी का आनंद उठा सकें। स्वस्थ रहने के लिए आपको खुश रहना होगा, कम से कम गुस्सा और परेशान होना होगा, स्ट्रेस न लें, तो कई बीमारियां आपको नहीं होंगी। हालांकि, सभी के लिए यह मुमकिन नहीं हो पाता। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगह हैं जहां ज़्यादातर लोग लंबी उम्र जीते हैं। तो आइए जानें 5 ऐसी जगहों के बारे में जहां लोग लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी जीते हैं।

निकोया, कोस्टा रीका

यह दुनिया की उन जगहों में से एक है, जहां लोग लंबी उम्र तक जीते हैं, यहां लोगों के पास 90 वर्ष की आयु तक स्वस्थ जीवन जीने की सबसे अच्छी संभावना है। निकोयंस के अनुसार, जो इस जगह को घर कहते हैं, के पास 90 की उम्र तक जीने की संभावना चार गुना से अधिक है, और इसका श्रेय यहां के शांत क्षेत्र और अलग-थलग आकर्षण को दिया जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यहां रह रहे लोग बेस्ट डाइट खाते हैं, जिसमें ब्लैक बीन्स, कॉर्न टॉर्टीसाज़ और स्क्वॉश शामिल हैं।

जापान

जापान भी ऐसी जगहों की लिस्ट में शामिल है, जहां लोग लंबी उम्र तक जीते हैं। यहां लोगों की औसत आयु 85 वर्ष है, जापान में ज़्यादातर लोग 75 की उम्र तक बिना किसी बीमारी के स्वस्थ जीवन जीते हैं। बुजुर्ग ओकिनावांस सामान्य बीमारियों से सबसे कम मृत्यु दर दर्ज करते हैं, जिसके लिए पारंपरिक जापानी आहार ज़िम्मेदार है। इसमें 72 प्रतिशत अनाज का सेवन होता है, और केवल 25 प्रतिशत चीनी होती है।

इकारिया, ग्रीस

रिपोर्ट से पता चलता है कि ग्रीस के इस द्वीप के अधिकांश निवासी आमतौर पर 90 साल तक जीवित रहते हैं। इसके पीछे आराम-तलक ज़िंदगी और लोगों का आपस में मिलना जुलना एक कारण हो सकता है, जबकि कुछ विशेषज्ञ इनकी मेडिटेरेनियन डाइट को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराते हैं।

सिंगापुर

सिंगापुर भी लंबी ज़िंदगी के लिए दुनिया के शीर्ष स्थानों में से एक है, जहां लोग औसतन 85 साल जी सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले तीन दशकों में सिंगापुर ने अपनी जीवन प्रत्याशा में 10 वर्षों की वृद्धि देखी है, जबकि वयस्क मोटापा लगभग 11 प्रतिशत तक गिर गया है, जो कि कई पश्चिमी देशों की तुलना में बहुत कम है।

हांगकांग

हांगकांग भी उन जगहों में से एक है जहां दुनिया में सबसे लंबे समय तक रहने वाले लोग रहते हैं। ध्यान दें कि यह लंबी उम्र की घटना विशेष रूप से हांगकांग की महिलाओं के बीच देखी गई है, जो कथित तौर पर दुनिया भर में अन्य आबादी की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे हांगकांग की सुब-सुबह सैर और रोज़ाना तैराकी जैसी कसरत की परंपरा ज़िम्मेदार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button