Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में वोटिंग का जोश, बूथों तक पहुंच रहे बुजुर्ग और दिव्यांग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
देहरादून : उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मतदान करने में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। पुलिस जवानों के साथ स्वयंसेवी भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचा रहे हैं। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व पर आज कुमाऊं-गढ़वाल और राजधानी के मतदान केंद्रों से सामने आ रही तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि लोग अपनी सरकार बनाने के लिए उत्साहित है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सभी 11 हजार 697 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां रविवार देर शाम तक पहुंच गईंं। इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं। कालाढूंगी विधानसभा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छडायल सुयाल में 85 वर्षीय पार्वती देवी को पुलिस जवान मनोज जोशी गोदी में उठाकर मतदान के लिए गए।
मतदान करने में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। अलग-अलग जिलों बुजुर्गों के उत्साह वाली तस्वीरें नजर आ रही है। बागेश्वर में बुजुर्ग पासदेव सिंह को मतदान डंडी-कंडी में बैठकर मतदान केंद्र तक ले जाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि 13 हजार 910 पीठासीन अधिकारी, 13 हजार 910 मतदान अधिकारी प्रथम, इतने ही मतदान अधिकारी द्वितीय और इतने ही मतदान अधिकारी तृतीय लगाए गए हैं। 1
पुलिस जवानों के साथ स्वयंसेवी भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग तक पहुंचा रहे हैं। मतदान करने के बाद मतदान करने के बाद हाथ पर लगे निशान के साथ बुजुर्गों ने तस्वीरें भी खींचवाईं। उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मतदान करने में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। पुलिस जवानों के साथ स्वयंसेवी भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग तक पहुंचा रहे हैं।
पुलिस जवानों के साथ स्वयंसेवी भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग तक पहुंचा रहे हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। 5136 महिला कर्मचारी भी चुनाव ड्यूटी में हैं। अन्य ड्यूटी में लगे लोगों की संख्या 17 हजार 470 है। इस तरह कुल 79 हजार 315 सरकारी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं। चुनाव आयोग ने प्रदेश के छह बूथों को दिव्यांग बूथ बनाया है। इनमें देहरादून और हरिद्वार में दो-दो, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक बूथ शामिल हैं।
गरुड़ में स्वीप के सदस्यों ने दिव्यांग को बूथ तक पहुंचाया। इन बूथों पर मतदान का काम कराने वाले सभी कर्मचारी दिव्यांग होंगे। इसके अलावा प्रदेश में सभी सुविधाओं से युक्त 156 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। उत्तकाशी बडकोट में 88 वर्षीय अनारी देवी तुनाल्का मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची। इस बार चुनाव प्रक्रिया में जहां 79 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है तो वहीं राज्य के 36 हजार सुरक्षाकर्मी भी लगाए गए हैं। 23 कंपनी पीएसी और 114 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी लगाई गई है। सितारगंज राइंका बूथ पर बुजुर्ग दिव्यांग महिला वोट डालने पहुंची। दिव्यांग बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचा रहे हैं। प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।




