उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

योगा में बच्चों मे दिखा उत्साह, समापन

ब्लाक परिसर में योगा करते मेधावी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। रामपुर संग्रामगढ़ स्थित ब्लाक परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योगा संस्थान द्वारा पन्द्रह दिवसीय योगा प्रशिक्षण के कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। योगा में ब्लाक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न गांवो के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि नीलम द्वारा योगा की उपादेयता पर बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गई। अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी कमलेश बाबू पाण्डेय ने किया। संचालन विपिन योगी ने किया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार, राहुल मिश्रा, कुंदन शर्मा, प्रसून मिश्रा, अवधेश कुमार, उदय राज यादव, योगेंद्र कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार, अभिषेक ओझा, आजाद अहमद, दिलीप गिरी, राजकुमार, धर्मेंद्र मौर्य, वंदना यादव, सपना मौर्या, रामसूरत तिवारी, संजीव कौशल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button