आजमगढ़

योग शिविर का हुआ उद्घाटन, छात्राओं को बताया गए योग से लाभ।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सगड़ी- आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज में योग शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डॉ केएन गुप्ता प्राचार्य श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रेमचंद यादव प्रोफेसर श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ केएन गुप्ता ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक विकास होता है योग के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और इसका लाभ लोगों को बताकर उन्हें भी स्वास्थ्य लाभ दिया जा सकता है योग के माध्यम से हम अपनी जीवनशैली में भी बदलाव कर सकते हैं उन्होंने कहा कि हम अपने शरीर मन को योग ही एक ऐसी साधना है जिससे एकाग्र कर सकते हैं। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफ़ेसर प्रेमचंद यादव ने कहा कि जब हम योग करते हैं तो हमें शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से लाभ मिलता है। हम योग के माध्यम से अपने आप को निरोग रख सकते हैं वहीं उन्होंने छात्राओं को योग के गुर बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि छात्राओं का अपने जीवन में योग का नियमित पालन कर उसे करना चाहिए, उन्होंने छात्राओं से कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जिससे आप मानसिक शांति को भी प्राप्त कर सकते हैं और बेहतर शिक्षा ले सकते हैं। योग के माध्यम से आप अपने शरीर को सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि योग करने से आपके पास बीमारियां नहीं आती उन्होंने कहा कि योग हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही उपयोगी है हम सभी को योग अपनी जीवनशैली में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रियंवदा तिवारी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गोविंद तिवारी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button