रक्षा का संकल्प

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
इस पावन अवसर पर रक्षा का हम लें अपना प्रण ।
रेशम के धागे को धागा नहीं मान लें अपना भीष्म प्रण ।।
भाई को अपने बहनों की रक्षा तो करनी है।
देश के अन्य लाखों बहनों की भी रक्षा उनको करनी है ।।
मैं तो कहता हूँ बहन ही क्यों हर माँ बेटी बहन सुरक्षित हो ।
जब चाहे जो करें एक मर्यादा से बंधी हो ।।
रक्षा का यह फॉर्मूला समानता से अंकित हो ।
वैल्यू चाहे वेरिएबल हो पर रिजल्ट एक कांस्टेंट हो ।।
रक्षा हो गौ माता का कत्लखाना जाने से ।
पुनः पूजित होकर भारत का मान बढ़ाने से ।।
रक्षा हो व्यर्थ जल का नदी-नाले संरक्षित हो ।
यह केवल एक का नहीं यह जन जन में प्रचलित हो ।।
गंगा यमुना आदि नदियां साफ और सुरक्षित हो ।
साफ सफाई के अभियान में ना किसी का अंगूल हो ।।
सहयोग और कर्मठता से भारत रक्षित हो जाएगा ।
एक एक ग्यारह बनकर कृति नया बनाएगा ।।
सीमा पर सुरक्षित हो वह जांबाज ।
जिनके पीछे उनका कुटुम्ब समाज ।।
वह तो गोली गोला लेकर सीमा पर है तैयार।
भारत की रक्षा की खातिर उनका जीवन है तैयार ।।
रक्षित हो देश का कानून घुसपैठ की जगह न हो ।
देश के गद्दारों का चौराहे पर अंत हो ।।
ईश्वर से यही प्रार्थना अपना भारत रक्षित हो ।
फिर विश्व गुरु बनने की दिशा में अपना भारत अग्रसित हो ।।3
श्री कमलेश झा भागलपुर बिहार
9990891378




