फतेहपुर

राम जन्मभूमि में तैनात पीएसी जवान ने राइफल से खुद को मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अयोध्या : धर्म नगरी अयोध्या में सुबह मंदिरों में भगवान की आरती के समय लिहाजा चारों तरफ से आती घंटे- घड़ियाल की आवाजों के बीच अचानक एक आवाज आई जिसे सुनकर हर कोई चौक गया। यह आवाज थी गोली चलने की, लिहाजा अनहोनी की आशंका के बीच अभी लोग कुछ सोच ही रहे थे कि एक खबर ने सभी को चौका दिया।

खबर यह थी कि यह गोली श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निकट बने सुरक्षा बैरियर के कमरे से चली थी और उस गोली ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की जान ले ली है। वहीं इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बज रहा था। राम जन्मभूमि परिसर के बगल वेद मंदिर के पास सुरक्षा पॉइंट पर पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगी थी। इस समय एक पीएससी के जवान के राइफल से गोली चली।

गोली उसके गले से होते हुए ऊपर निकल गईं। इसके बाद तुरंत उसे निकट के श्री राम अस्पताल और फिर दर्शन नगर ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही पीएसी की 25वीं बटालियन का है जिसका नाम कुलदीप कुमार त्रिपाठी है। कुलदीप कुमार यूपी के सिद्धार्थ नगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र का निवासी था।

जिस तरह सिपाही की गोली से मौत हुई है उसको देखने पर पहली नजर में लगता है कि उसने खुद को गोली मारी है। सुरक्षा पॉइंट के बाहर पीएसी के उसके साथी जवान तैनात थे इसलिए इस घटना में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ होने के संकेत भी नहीं मिलते। अब सवाल यह उठता है कि यह गोली दुर्घटना बस चली या फिर किसी अवसाद के कारण सिपाही ने खुद को गोली मार ली? अब उसकी मौत के पीछे के इन्हीं सवालों के जवाब अयोध्या पुलिस तलाश रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button