फतेहपुर

संदिग्ध अवस्था में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मायके वालों ने हत्या किए जाने का लगाया आरोप 

फतेहपुर। जिले के औंग थाना क्षेत्र के राम घाट मजरे गलाथा गांव में चार माह पूर्व हुई शादी के बाद नव विवाहिता ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के राम घाट मजरे गलाथा गाँव निवासी करन की 21 वर्षीय नव विवाहित पत्नी रिंकी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चाँदपुर थानां क्षेत्र के मवई गाँव निवासी मृतिका के पिता आनंद पाल और माँ रेखा देवी ने बताया हमने अपनी पुत्री रिंकी की शादी 6 मई 2023 को चार माह पूर्व हिन्दू रीति रिवाज व दान दहेज के साथ औंग थानां क्षेत्र के राम घाट मजरे गलाथा गाँव निवासी करन के साथ किया था। शादी में काफी दान दहेज के साथ मोटर साइकिल भी दिया था।

शादी के बाद बुलट मोटर साइकिल और चार लाख रुपए नगद रुपए की उसके सासुराल वाले मांग कर रहे थे। उसी के लिये उसको बराबर मारपीट कर प्रताड़ित किया करते थे। मांग पूरी न होने पर मेरी पुत्री रिंकी का गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिस किया है। हम पुत्री के ससुरालीजनो के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button