राम मंदिर निर्माण व 370 निर्णय के वर्षगांठ पर अधिवक्ताओं ने खूब की चाय पर चर्चा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोण्डा। राम जन्मभूमि मंदिर का रास्ता प्रशस्त करने एवं धारा 370 व 35ए जैसे देश के हित में महत्वपूर्ण निर्णय के पूण्य दिवस 5अगस्त पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी एक दूसरे को बांटी मिठाईयां ,पूरे दिन कचहरी परिसर में बना रहा चर्चा का विषय।
ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू कश्मीर से 370 की धारा हटाए जाने व राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का रास्ता होने जाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय को सुनते ही पूरे देश में खुशियों की लहर जाग उठी थी कि आज 1 वर्ष पूरे होने पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजकुमार द्विवेदी, बृजेश कुमार पांडे, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार पांडे ,राजेश कुमार दुबे के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता मदन गोपाल श्रीवास्तव ने माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों को ह्रदय तल की गहराइयों से आभार जताते हुए मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति होने ,जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35a हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा वहां शांति बना रहने के साथ ही जम्मू कश्मीर के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों का आभार जताते हुए आज दिन भर खूब हुई अधिवक्ताओं की चाय पर चर्चा।




