वजीर का जमीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अक्सर
शतरंज में वजीर मर जाता है।या बाजी
मार जाता है। कभी-कभी जिंदा आदमी का
जमीर मर जाता है।मर तो दोनों ही तरफ जाते हैं।
मरा हुआ वजीर अक्सर खेल खत्म कर देता है।और
मरा हुआ जमीर हमेशा ही खेल शुरू कर देता है।
मरा हुआ जमीर कुछ भी कर जाता है। यहां तक की
किसी भी सीमा तक चला जाता है।
लूट,हत्या,डकैती,बलात्कार दवाओं संग मुर्दों का
व्यापार तक कर जाता है।यह कैसा बेजमीर है ।
जो भाई-भाई के खून का भी प्यासा हो जाता है।
मरा हुआ जमीर जानवर से भी बदतर हो जाता है।
मेरे देश में वजीर तो ना जाने कितने आये और
कितने चले गये।कुछ वजीर तो जमीर संग
चले गये वहीं कुछ जमीर बेच कर चले गये।
यहां सब कुछ बिकता है। जर,जोरू जमीन और …..।
बस अब
एक दरख्वास्त है। बेगैरत जमीर के वजीरों से
चंद कागज के टुकड़ों के लिये या फिर अपनी
उफनती हुई ख्वाहिशों के लिये, अपने जमीर का
सौदा ना किजिये। सौदा ना किजिये।
श्रीमती रमा निगम
वरिष्ठ साहित्यकार भोपाल म.प्र.
nigam.ramanigam@gmail.com




