बॉलीवुड गपसप

विदेश नहीं अपने पैतृक गांव में छुट्टियां मनाते नजर आए कालीन भैया, लिट्टी-चोखा बनाते वीडियो वायरल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जहां बॉलीवुड के सभी सेलिब्रिटी विदेश में छुट्टियां मनाने जा रहे हैं तो वहीं कालीन भैया यानि की पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव बेलसंड जा पहुंचे है। ऐसे तो अपनी किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरु करने से पहले पंकज त्रिपाठी गोपालगंज अपने माता-पिता का आर्शीवाद लेने पहुंच जाते है लेकिन इस बार वो अपनी फिल्म ‘शेरदिल’ की रिलीज के बाद अपने गांव पहुंचे। गांव से पंकज की वीडियोज-फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गई जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

आपको बता दें कि पंकज बिहार के जिला गोपालगंज के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। पंकज पिछले तीन दिनों से अपने परिवार संग गांव में मस्ती करते देखे गए। इतने बड़े स्टार होने के बाद भी वो अपने गांव को कभी नहीं भूले। अक्सर उनकी सादगी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते है। अब पंकज त्रिपाठी के सादगी का एक और वीडियो सामने आया है।

जिसमें गांव में लोगों के साथ बिल्कुल गांव वाले अंदाज में वो लिट्टी चोखा बनाते हुए नजर आ रहे है। बस फिर क्या था कालीन भैया लिट्टी-चोखा बना रहे हो और वीडियो वायरल ना हो ऐसा हो सकता है..? देखते ही देखते पंकज त्रिपाठी का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। गांव में पंकज सिर्फ लिट्टी-चोखा ही नही बनाए बल्कि सुबह उठकर बिल्कुल किसी ग्रामीण की तरह ही बोरेवेल की पानी से भी नहाए। पंकज त्रिपाठी अपने छुट्टियों के बारे में बात करते हुए बताया कि पंकज त्रिपाठी ने बताए कि इस बार वह छह महीने बाद गांव आए हैं।

यहां इत्तमिनान मिलता है, लगता है कि जीवन कितना ठहरा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि वह अक्सर फिल्म रिलीज होने से पहले अपने गांव-माता पिता का आशीर्वाद लेने गांव जरूर आते हैं। इस बार वह शेरदिल रिलीज होने के बाद घर पहुंचे हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज की अपकमिंग प्रोजेक्टस में फुक्रे 3, ओ माई गॉड 2, वेब सीरीज मिर्जापुर 3 है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी की ‘शेरदिल’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button