गोंडा

विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, सचिव, ग्राम प्रधान ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बेलसर/गोंडा ।आज विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ,सचिव एवं ग्राम प्रधान का  एक दिवसीय  ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण महाराजा देवी इंटर कॉलेज  के प्रांगण में खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलसर के नेतृत्व मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा एस एम सी के मह्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा विद्यालय को सुचारु संचालन एव पारदर्शिता लाने मे विद्यालय प्रबंध समिति की बहुत व्यापक भुमिका है।खण्ड विकास अधिकारी बेलसर ने विद्यालय प्रबंध समिति केअध्यक्ष को सबको साथ लेकर चलने एवं विद्यालय विकास में भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम को अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ उमा शंकर सिंह कोषाध्यक्ष पू मा शि सं गोण्डा नरेंद्र सिंह ,मन्त्री प्राथमिक शिक्षक संघ बेलसर विजय कुमार चौहान, अध्यक्ष युटा गोंडा रवि प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष  युटा सुनील विश्वकर्मा, ए ऑर  पी आर पी सिंह, पुष्कर तिवारी  ,श्याम नरायन पांडे आदि लोगो ने कार्यकम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकायेँ एवं अभिभावक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button