फतेहपुर

विभिन्न थाना पुलिस ने नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में हुसैनगंज थाना पुलिस ने बुधवार को थाना हुसैनगंज से 02 नफर अभियुक्त 1. विजय पाल पुत्र जगतपाल पासी निवासी राधा नगर मजरे लकडी थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर उम्र 34 वर्ष 2. अवधेश कुमार यादव पुत्र स्व0 सूरजपाल यादव निवासी भिटौरा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर उम्र 35 वर्ष को अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी  में गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय सदर फतेहपुर किया गया।

वहीं थाना ललौली से उ0नि0 संतोष कुमार सिंह द्वारा एक नफर अभियुक्त धीरेंद्र सिंह उर्फ छोटू पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी आजाद नगर बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 151 107 116 सीआरपीसी में माननीय न्यायालय फतेहपुर रवाना किया गया तथा थाना बिन्दकी से उपनिरीक्षक सुमित देव पांडे द्वारा मु0अ0स0 186/2022 धारा 307/324/323/504 आईपीसी से संबंधित वांछित अभियुक्त कल्लू पुत्र प्रेम पाल निवासी मोहल्ला पुरानी बिन्दकी कस्बा व थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर वास्ते पेस करने माननीय न्यायालय फतेहपुर के समक्ष रवाना किया गया और वहीं थाना खागा से मु0अ0सं0 173 / 22 धारा 379/411 आईपीसी में वांछित अभियुक्त भंवर सिंह पुत्र अमरनाथ निवासी पूरा इन थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र 30 वर्ष व राहुल पुत्र बाबूलाल निवासी कनवर थाना सैनी जनपद कौशांबी को उप निरीक्षक  कृष्ण स्वरूप द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button