फतेहपुर

विशेष संचारी रोग अभियान के अंतर्गत शहर में चलाया गया सफाई अभियान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। विशेष संचारी रोग अभियान के अंतर्गत शहर नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के वार्ड, मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया तथा झाड़ियो की कटाई कर स्वच्छ वार्ड, मोहल्लों को साफ सफाई कर एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका सफाई कर्मियों द्वारा अधिशाषी अधिकारी समीर कश्यप की उपस्थिति में मसवानी, रामगंज पक्का तालाब, पनी, अस्ती, सिविल लाइन, मुरान टोला, बाकरगंज, चंदियाना, आवास विकास, अमरजई आदि मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया।
अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार प्रतिदिन सभी वार्डाे, मोहल्लों में सफाई करवाई जाए जिससे कि शहर को स्वच्छ रखा जा सके ताकि गंदगी के कारण तरह तरह की फैलने वाली बीमारियों से शहर के लोगो को बचाया जा सके। मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप, सफाई एवं खाद निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, सफाई प्रभारी मोहम्मद हबीब, क्षेत्र के सुपरवाइजर गजम्फर हुसैन, वैभव, राजन, विजय, प्रकाश, परवेज अहमद, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, बिरजू, आदि मावजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button