कला-साहित्यविचार
वो तेरी माँ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
तेरे आने की खुशी में
हर आहट पर चौकती
वो तेरी माँ।
आँचल में जिसके खेला
हाथों से चलना सीखा
अब तेरे हाथों का सहारा
चाहती हैं, वो तेरी माँ।
ताकते-ताकते थक गई
दरों-दीवारों को
अपनी तन्हाई में कुछ
तेरी ध्वनि चाहती है
वो तेरी माँ।
गुजारा जिसने पूरा जीवन
तेरे दर्द दूर करने में
अपनी अंतिम घड़ी का दर्द
तेरे संग बाँटना चाहती हैं
वो तेरी माँ।
धन-दौलत तो खूब कमाई
आलीशान महल बनवाया
मान-सम्मान है समाज में तेरा
वृद्धा आश्रम में तुझको ही पुकारती है
वो तेरी माँ।
अपनी अंतिम सांस तेरी बाहों में,
छोड़ना चाहती हैं
वो तेरी माँ।
गरिमा राकेश गौतम
खेड़ली चेचट कोटा
अब-तक मासिक पत्रिका
चीफ़ ब्यूरो राजस्थान
राजस्थान




