कला-साहित्य
वो रोता हुआ आदमी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
रोते हुए आये आदमी
रोता है जिंदगी भर,
भागता फिरता है इधर उधर,
जीने की मशक्कत में
एक पूरा कौम लगा रहता था,
पग पग में दुश्मनों का दगा रहता था,
वो मशक्कत आज भी जारी है,
व्यवस्था के मार की लाचारी है,
पर भूलिए मत कि एक महामानव ने
सारे बंधन तोड़े हैं,
मानवता की ओर रुख मोड़े हैं,
अपनों को कैसे जगाना है,
सत्ता तक उन्हें कैसे लाना है,
अब ये हमारे ऊपर है कि हम
कितने बीज बो पाते हैं,
क्या क्या सुखद सपनें संजो पाते हैं,
इन सब के बाद भी यदि रो रहे हो
तो ये व्यक्तिगत या चारित्रिक विफलता है,
इसे नाम न देना समाज की कमजोरी का।
राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ छग




