कला-साहित्य

वो हक आज नही

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दिल मेरा नाराज बहुत है, पर तुझसे नाराज नही..!

है मोहब्बत दिल में बहुत, पर तुझसे मोहब्बत आज नही..!!

दिल मेरा नाराज बहुत है…!

वर्षों किया तेरा इंतजार, आये नहीं तुम..

थक गये नयन मेरे, अब मिलने की आस नही..!!

दिल मेरा नाराज बहुत है..!

बहुत छाई है खामोशियाँ, हम दोनों के दरमियाँ..!

बातें बहुत है मन में मेरे,पर कहने की अब चाह नही..!!

दिल मेरा नाराज बहुत है..!

हर लम्हा तुझे याद करूँ, तड़पूँ मैं हर पल..!

दर्द दिल में बहुत है,पर आँसू आँखों में आज नही..!!

दिल मेरा नाराज बहुत है..!

हर बात पर हक जताया, मुझे अपना समझकर..!

आज भी मै वही हूँ, पर वो हक आज नही..!!

दिल मेरा नाराज बहुत है,  पर तुझसे नाराज नही..!!

स्वरचित और मौलिक 

सरिता श्रीवास्तव ‘सृजन’

अनूपपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button