फतेहपुर
शिक्षक दिवस मनाया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। सेंट मैरी स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है स्कूल में छात्रों ने विद्यालय परिवार के साथ मिलकर शिक्षक दिवस बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया मंच को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया और छात्रों द्वारा गर्म जोशी के साथ सभी शिक्षकों का स्वागत अभिनंदन किया गया शिक्षकों के लिए आज का दिन सुखद अनुभव का प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने भी शिक्षकों को बधाई दी और उनके हर दिन किए गए ईमानदार प्रयासों की सराहना की साथ ही उपहार देकर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।




