सुभद्रा फाउंडेशन के द्वारा लोगों के घर जाकर मास्क व कोविड-19 संबंधित जानकारी दी गई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर : जनपद के विकासखंड देवमई के मिराई गांव में वैश्विक महामारी का प्रकोप आ गया है। गांव की जनता बुखार से पीड़ित। तब इस वैश्विक महामारी से परेशान जनता की मदद के लिए सुभद्रा फाउंडेशन आगे आकर जरूरतमंदों की मदद की। जहां पर सुभद्रा फाउंडेशन के द्वारा लोगों के घर जाकर कोविड-19 से संबंधित जानकारी व मास्क दिए गए। सुभद्रा फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य जितेंद्र सिंह ने लोगों के घर जाकर उन्हें मास्क देने के साथ ही घर में सभी लोगो का हाल चाल पूछने के साथ-साथ अगर किसी को किसी भी तरह की दिक्कत है तो उनकी हर संभव मदद करने की भी बात कही व लोगों को इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए समझाते हुए, इससे आप अपना बचाओ किस तरह कर सकते हैं इस बारे मे भी लोगों को समझाते हुए लोगों को ठंडा पानी पीने व आइसक्रीम खाने के लिए मना किया व कहा की हो सके तो भरपूर विटामिंस युक्त हरी सब्जी व फल खाने पर जोर दे और लोगों से आवश्यक दूरी बनाए रखने व सभी लोग मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें साथ ही जितना हो सके उतना घर पर ही रहे।
वहीं इस मामले पर कोविड संबंधित जानकारी देते हुए सुभद्रा फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य जितेंद्र सिंह व सुभद्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमती ललिता सिंह गौतम का गांव वालों ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया साथ ही गांव वालों ने गांव के लोगों की, की जा रही मदद के लिए सुभद्रा फाउंडेशन की सराहना की और कहा कि गांव में लोगों की मदद करने के लिए सुभद्रा फाउंडेशन ने जो कदम उठाया है उसके लिए आसपास के सभी गांव सुभद्रा फाउंडेशन की अधिक से अधिक सराहना करते हुए नजर आए। लोगों का धन्यवाद करते हुए सुभद्रा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्री मती ललिता सिंह गौतम ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है जिसके लिए हम 24घंटे तत्पर है।




