सहारनपुर

संपूर्ण सृष्टि परम पुरुष एवं प्रकृति शिव रूप ही है: कालेन्द्रानंद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव के भव्य पुष्प श्रंगार अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा संपूर्ण सृष्टि परम पुरुष एवं प्रकृति शिव रूप ही है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वधान में आयोजित श्रवण मास पूजा महोत्सव में श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को महादेव का गंगा जल दूध दही घी शहद शक्कर गुलाब जल पंचामृत से महा स्नान किया गया इसके बाद रुद्री पाठ एवं शिव महिमन स्त्रोत से महा रुद्राभिषेक किया गया उसके उपरांत पुष्पों से महादेव का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया तदोपरांत महादेव को महा भोग अर्पण किया गया और औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव की महा आरती उतारी गई।
महादेव की श्रंगार की महिमा बताते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा समस्त सृष्टि में शिविर व्याप्त है शिव तत्व ही जड़ और चेतन में परम तत्व रूप में समाहित है संपूर्ण प्रकृति पुष्प रूप है और शिव उसको अंगीकार कर परम तृप्ति संतुलन एवं आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा शिव को पुष्पवती प्रिय हैं समस्त प्रकृति पुष्प रूप है जो अंत में सभी को सदस्यों को ही अर्पण होना है उसी को भस्म धारण कहा गया है महाराज श्री ने कहा हम सभी शिव के लिए एक पुष्प ग्रुप ही ही हैं प्रत्येक जीव को अंततः शिविर में ही विलीन हो जाना है अर्थात शिव ही सभी जीवो का अंतिम लक्ष्य है शिव की प्राप्ति ही जीवन का मूलाधार है शिव की प्राप्ति ही जीवन को मोक्ष और मुक्ति प्रदान कर परम तृप्ति प्रदान करता है। ने कहा जीव को अपना प्रत्येक कर्म भगवान को समर्पित करके करना चाहिए शिव इसी आधार पर जीव का कल्याण करते हैं इस अवसर पर अरुण स्वामी मेहर चंद जैन राजेंद्र धीमान नरेश त्यागी नरेश चंदेल रमेश शर्मा अगम शर्मा वर्षा किरण बबली सुचेता उमा बिना ममता अरुणा गीता आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button