चित्रकूट

सेवानिवृत्त 01 निरीक्षक व 02 उपनिरीक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चित्रकूट |आज दिनाँक 31.07.2023 को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हो रहे निरीक्षक रामजीत यादव, उ0नि0 श्री मलखान सिंह एवं उ0नि0 बलवान सिंह को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान सेवानिवृत हो रहे अधिकारी/कर्मचारीगणों, उनके परिवारीजनों एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत हो रहे अधिकारी/कर्मचारीगणों से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें, अपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं । इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान अनुज कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन्स शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक शिव नारायण, उ0नि0 एपी रामदीन,प्रधान लिपिक अनुज पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button