संरक्षक परमानंद जुगल किशोर का हुआ भव्य स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर : आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संरक्षक पंडित जुगल किशोर तिवारी का फतेहपुर आगमन हुआ। जिला कार्यालय में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद फतेहपुर के जिलाध्यक्ष पंडित राम किशोर शुक्ल ने अंग वस्त्र पहनाकर व माल्यार्पण करके उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पंडित जुगल किशोर तिवारी जी ने संगठन के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रम व भविष्य की कार्य योजना का विवरण दिया तथा अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण हित को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ में लेकर चलना है तथा किसी से भी ईर्ष्या द्वेष की भावना ना रखते हुए अपने समाज के उत्थान का प्रयास करना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंडित राम किशोर शुक्ल ने आए हुए समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा फतेहपुर संगठन की तरफ से एक स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए पंडित जुगल किशोर तिवारी जी का सम्मान किया। इस अवसर पर पंडित विनय तिवारी, सुधाकर अवस्थी,शरद मिश्र,प्रभाकर द्विवेदी,अविनाश शुक्ल,पंकज दीक्षित,रानू बाजपेई,मनोज कुमार द्विवेदी,श्री राम तिवारी,बृज किशोर शुक्ल, मधु शुक्ला,प्रखर शुक्ल,प्रियंका शुक्ला,सौरभ शुक्ल,हेमंत त्रिपाठी साकेत तिवारी,अर्चना द्विवेदी, प्रकाश तिवारी,प्रसून तिवारी, ननकऊ महाराज समेत फतेहपुर संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




