गोंडा

सड़क पर कोई भी गोवंश बैठा हुआ न मिले – मंडलायुक्त

युग जागरण न्यूज नेटवर्क

गोण्डा । सोमवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आयुक्त सभागार में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा की। मंडलायुक्त ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि जो विभाग सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगली समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह सभी जनपदों में औचक रूप से निरीक्षण करेंगे। इसीलिए सभी अधिकारी बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें अन्यथा उनके खिलाफ संज्ञान लिया जाएगा।

समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, टीकाकरण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निराश्रित और बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,परिवार नियोजन, दवाओं की उपलब्धता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश, सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्थिति, ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, अमृत योजना-जलापूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना,  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा बिंदुवार की गई।

बैठक में बिजली विभाग के चीफ एवं एसई को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत के बकाया बिलों का अभियान चलाकर वसूली की जाय। आयुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराकर समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।  इस अवसर पर जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा, जिलाधिकारी सहित समस्त सभी विभाग के मंडल व जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button