गोंडा

सदर विधायक ने किया चित्रगुप्त द्वार का भूमि पूजन व शिलान्यास

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा। कायस्थ समाज स्वतंत्रता आन्दोलन, साहित्य,राजनीति और देश के निर्माण व समाज को सदृढ़ करने में हमेशा से महती भूमिका निभाई है। कायस्थ समाज के लिए कुछ करना या कहना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है।इस समाज की बौद्धिक क्षमता अद्वितीय है।उक्त उदगार सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान प्रवेश द्वार के शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर कही।शिलान्यास भूमि पूजन के दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ॰चित्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि, कई राजनैतिक पार्टियों ने सिर्फ वादा ही किया है। मगर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने जो,कायस्थ समाज को दिया,वह न तो कोई परिकल्पना नही कर सकता है। और न ही कोई क्रियान्वित करा सकता है।भगवान श्री चित्रगुप्त प्रवेश द्वार जनपद के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button