उत्तर प्रदेशफतेहपुर

समाजसेवी ने गरीब असहायों को कोरोनावायरस से बचाव हेतु प्रतिरोधक क्षमता वाली दवा का किया वितरण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। आज डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पीरनपुर,चौधराना ,पनी वार्ड के सभी स्वच्छता ग्राहियों जो इस कठिन समय में भी हमारे वार्डो को स्वच्छ कर हम सभी को बीमारियों से बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं को आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित एवं कोरोना के संक्रमण को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 व मास्क का निःशुल्क वितरण सफाईनायक गजम्फर के माध्यम से किया गया।साथ ही डॉ अनुराग द्वारा सभी को हाथ धुलने,मास्क को अच्छी तरह से नाक तक कवर करके पहनने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन और विटामिन सी युक्त फल नींबू व संतरे का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया साथ ही यह भी कहा कि डरे नही क्योंकि भय हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को घटाता है।हम लड़ेंगे व जीतेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव,गुलाब पत्थर वाले व सुनील जोशी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button