सरयू नदी पर कई दशक पूर्व बना कटरा घाट पुल अनदेखी का शिकार
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कर्नलगंज(गोण्डा)। जिम्मेदार आला अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार कर्नलगंज स्थित सरयू नदी पर बना कटराघाट पुल पर बनी रेलिंग क्षतिग्रस्त होकर हादसे को दावत दे रही है। मालूम हो कि अभी कुछ महीनों पूर्व ही गोंडा- लखनऊ राजमार्ग पर सरयू नदी पर बने कटराघाट पुल पर पुल के अप्रोच में दरार आ जाने की वजह से महीनों तक चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित रहा, इस दौरान लोगों को लखनऊ आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं बड़ी जद्दोजहद व मशक्कत के बाद पुल के अप्रोच का मरम्मत कार्य किसी तरह शुरू हुआ और करीब एक महीने बाद आवागमन पुनः बहाल हो सका था। बताते चलें वर्तमान समय में पुल पर बनी रेलिंग एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।




