गोंडा

दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने गैर प्रांत बिहार के सीतामढ़ी से नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-विक्की यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button