सहारनपुर

सालाना दस्तारबंदी कर आम मुनआकिद किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। मदरसा इस्लामिया फैज-ए-मुजफ्फर चौधरी विहार बेहट रोड, सहारनपुर में सालाना दस्तारबन्दी के मौके पर अजीमुशान इजलासे आम मुनआकिद किया गया। इजलासे आम में कुरान हिफ्ज करने वाले बच्चों मंे हाफिज शमशूल इस्लाम पुत्र मौलाना कमरूल इस्लाम, हाफिज मौ0 अहमद पुत्र मुस्तकीम अहमद तथा हाफिज मौ.शाहवेज पुत्र मौ.मोहसीन की कुरआन हिफ्ज करने पर मौलाना राशिद साहब द्वारा दस्तारबन्दी की गयी।

इनके अलावा कुरआन का नाजरा करने वाली लड़कियां आयशा पुत्री फरमान, इंशा पुत्री फरमान, जरीन पुत्री अखलाक, तमरीन पुत्री आबिद, अमरीन पुत्री आबिद, उमैमा पुत्री सलाहुद्दीन, मुकद्दस पुत्री मौ.कामिल, सुमैय्या पुत्री मेहताब, सामिया पुत्री जुल्फान, सना पुत्री जुल्फान, खुशबू पुत्री शहजाद, इकरा पुत्री शहजाद, रानी पुत्री फुरकान की भी मौलानाओं द्वारा हौसला अफजाई की तथा मदरसा संचालक मोहतमीम मौलाना कमरूल इस्लाम साहब का इस मेहनत के लिए तहेदिल से खैरमखदम किया, जिसमें मौलाना ने अपने पढ़ने वाले बच्चों का सर पे पगड़ी

बांधकर दस्तार किया और लड़कियों के सर पर दुपट्टा ओढ़ाकर हौसला बढ़ाया और कुरआन पाक तकसीम किया गया।

मेहमाने खसूसी मौलाना राशिद साहब ने बच्चों को कुरआने पाक मुकम्मल करने पर बच्चों की हौसला अफजाई की और बच्चों एवं बच्चियों को इनामात से नवाजा। मदरसे के मोहतमीम मौलाना कमरूल इस्लाम साहब ने बच्चों को अपने शफक्कत से नवाजने के साथ आने वाले तमाम उलेमा-ए-इकराम व मेहमानों का दिल से इस्तकबाल किया। प्रोग्राम का संचालन कर रहे कारी मुमताज आलम ने कुछ बच्चों को ताकिद की कुरआन पाक एक मुकद्दस किताब है इसे हमेशा पढ़ते रहे। पढ़ने वाले बच्चों के वालदेन ने मौलाना कमरूल इस्लाम का तहेदिल से शुक्रिया किया।

मुफ्ती मौलाना आमिर साहब ने बच्चों के मुस्तकबिल के लिए कुछ बातें अर्ज की। उन्होंने कहा कि आज हमारे बच्चों का मुस्तकबिल बहुत कमजोर हो चुका है। दुनियावी तालिम के लिए हमारे बड़े अपने बच्चों को सुबह उठकर तैयार कर भेजते हैं और कुरआन पढ़ाने के लिए मदरसे में भेजते हैं। हमें अपने घरों के अन्दर दीनदारी का माहौल पैदा करना चाहिए। कुरआन पाक एक मुकद्दस किताब है, जिसे हर मोमिन मुसलमान को पढ़ना और सुनना चाहिए।

प्रोग्राम के दौरान उस्ताद मौलाना मौ.जावेद मदरसा महेश्वरी, मौलाना मौ.राशिद उस्ताद मदरसा महेश्वरी, नौशाद सैफी, हकीम मौ.कुर्बान, इरशाद उर्फ लूली पहलवान, हाजी मकबूल, हाफिज अशफाक मलिक आदि काफी संख्या में मौअज्जि लोग उपस्थित रहे। प्रोग्राम की सदारत मुफ्ती मौलाना आमिर साहब मदरसा महेश्वरी ने और निजामत कारी मुमताज आलम ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button