अलीगढ़

सावन के पहले दिन शिवालयों में भक्तों की भीड़, नंदी के दूध पीने का दावा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़। शिव का प्रिय सावन माह शुरू हो चुका है और शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। अलीगढ़ के मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नंदी दूध पी रहे हैं। लोधा क्षेत्र के 70 साल पुराने एक मंदिर में लोगों ने नंदी को गंगाजल और दूध पिलाया। इसका वीडियो जब वायरल होने लगा तो शहर के अन्य मंदिरों में नंदी को दूध पिलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के एटा चुंगी, विकास नगर, सरोज नगर, सुरेंद्रनगर, शांति नगर, रघुवीरपुरी, महावीरगंज आदि स्थानों पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन पर बहुत ही खास संयोग बन रहा है। जिसमें 8 सोमवार को व्रत किए जाएंगे। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई और आखिरी सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा। सावन में 8 सोमवार होंगे जो 10, 17, 24, 31 जुलाई फिर 7, 14, 21, 28 अगस्त को है। सावन में ही अधिक मास है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button