अलीगढ़
एएमयू कुलपति ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बिरादरी, अलीगढ़ नागरिकों व देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि यह प्रेरणा, आशा और एकजुटता का त्योहार है। यह रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ खुशियाँ साझा करने और लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस आनंदमय उत्सव के दौरान हमारे जीवन में शांति और खुशियां भर जाएं।




