सहारनपुर

सीआईएस को मजबूत करने के लिए यूथ विंग को सक्रिय किया जायेगा: मिगलानी

शहीद हुए सेना के जवानों को संस्था द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की वर्ष 2021-22 की प्रथम कार्यकारिणी समिति की बैठक का भव्य आयोजन दिल्ली रोड, स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। बैठक में अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी द्वारा सदन को संबोधित करते हुए संस्था को और मजबूत करने का आह्वान किया तथा सदस्यता अभियान के तहत 1 महीने में कम से कम 200 नए सदस्य संस्था के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया, साथ ही सब्जेक्ट कमेटी की घोषणा करते हुए मुख्य पदों पर कन्वीनर नामित किए गए। संस्था द्वारा एक फ्लाइंग स्क्वायड/टास्क फोर्स कमेटी का गठन किए जाने, सरकारी विभागों के साथ जागरूक कार्यशाला/सेमिनार आयोजित किए जाने एवं यूथ विंग को और अधिक सक्रिय करने के संबंध में निर्णय लिए गए।’

इस मौके पर संस्था के नए वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। साथ ही सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पोस्ट होल्डर के सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।

बैठक में चेयरमैन सुशील सडाना, प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नागपाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच एस चड्ढा ने भी मंच के माध्यम से सदन को संबोधित किया। बैठक का सुंदर संचालन महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा द्वारा किया गया। बैैठक में संदीप कपूर, राजीव चानना व नीरज माहेश्वरी द्वारा ओपन हाउस के तहत अपने-अपने विचार रखे।

कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया एवं संस्था में नए सदस्य जोड़ने के लिए आह्वान किया

बैठक के अंत में भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत एवं उनके साथ शहीद हुए सेना के जवानों को संस्था द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावभीन श्रद्धांजलि दी गई। संस्था की प्रथम कार्यकारिणी समिति की बैठक में संरक्षक एन के तलवार, उपाध्यक्ष संजय कपूर, मदन लाल अरोड़ा, यूथ विंग कन्वीनर मनीष अरोड़ा, वूमेन विंग कन्वीनर सुषमा बजाज, बलजीत सिंह चावला, दर्शन कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता  राघव अरोड़ा, कामेश्वर कपूर, अमित चौधरी, गौरव चोपड़ा, प्रतीक मिगलानी, रविंद्र कालरा, सुभाष मिगलानी, दीपांश बजाज, डॉ ओंकार सिंह, विनोद अरोड़ा, एमपी सिंह भोपाराय, शरद भार्गव, सुशील भारद्वाज, संजीव मोंगा, अनुभव शर्मा, जी आर चोपड़ा, आशीष मिगलानी, अक्षय मिगलानी, सत्यम कपूर, निखिल अरोड़ा, मुकेश दत्ता, गौरव जैन, राकेश कातियाल, शक्ति मिगलानी, आयुष मलिक, दीपक बंसल, अमित कुमार गोयल, सुशील मदान, गगनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button